Hindi

बुखार होने पर औषधि का काम करते हैं ये 7 पदार्थ, जानें इनकी पूरी लिस्ट: (These items work as medicine for fever, know their complete list in hindi)

by Bsocial Consultant on Aug 08, 2023

बुखार में क्या खाना चाहिए, bukhar me kya khana chahiye

What you should eat during fever: बुखार आना बेहद आम है, लेकिन इसका बार बार आना भी शरीर के लिए अच्छा संकेत नही है। खासकर जब तापमान 100 डिग्री को पार कर जाए। वैसे तो बुखार आने की कई वजह हो सकती है। साथ ही अगर आपको बुखार होगा, तो सर्दी जुखाम होने की भी संभावना है। बुखार की समस्या किसी भी वर्ग यानि किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। अब सवाल ये है कि बुखार होने पर ऐसा क्या खाया जाए। जो फायदा भी करे और आसानी से पच भी जाए। तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको बताते हैं कि बुखार में क्या खाना चाहिए।

वायरल बुखार आने का कारण क्या है?: (What is the reason for fever in hindi?)

बुखार आमतौर पर तब होता है, जब इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो। इस दौरान शरीर में संक्रमण पैदा करने वाले बेक्टीरिया का घुसना आसान हो जाता है। ऐसे में शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। 

इसके साथ ही कई अन्य कारण भी है, जो शरीर के तापमान को प्रभावित कर सकते हैं। जैसे भोजन, व्यायाम और नींद आदि से भी शरीर के तापमान में बदलाव हो सकता है। अगर शरीर का तापमान मामूली सा बढ़ता है। तो वो ज्यादातर बिना किसी दवा के अपने आप ही ठीक हो जाता है।

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं

बुखार के विभिन्न प्रकार: (Types of fever in hindi)

  • रुक-रुक कर बुखार आना

इस बुखार में दिन के दौरान सामान्य तापमान और बुखार के स्तर के बीच उतार-चढ़ाव होता रहता है।

  • बार-बार आने वाला बुखार

इस प्रकार का बुखार आता है और चला जाता है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव होता है। हालांकि यह गिरता है, लेकिन कभी भी सामान्य स्थिति में नहीं आता है।

  • टीबी वाला  बुखार

यदि पूरे दिन तापमान का स्तर कई बार बढ़ता है। साथ ही हाई और लो तापमान के बीच कम से कम 1.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर होता है। तो रुक-रुक कर होने वाला बुखार तेज़ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- टीबी की बीमारी के लक्षण, कारण, बचाव एवं खाए जन वाले आहार 

  • लगातार बुखार रहना

इसे "निरंतर" बुखार भी कहा जाता है। यह एक लंबे समय तक चलने वाला बुखार है। जिसमें दिन के दौरान तापमान या तो बहुत कम होता है या उसमें कोई बदलाव नहीं होता है।

  • बीमारी से बीमारी पनपना 

यह एक प्रकार का रुक-रुक कर होने वाला बुखार है। जो सामान्य तापमान के कुछ दिनों या हफ्तों के बाद फिर से बढ़ जाता है। इस प्रकार का बुखार जानवरों के काटने और मलेरिया जैसी बीमारियों से उत्पन्न होता है ।

ये भी पढ़ें- हेल्थी फायबर फूड की लिस्ट 

बुखार के दौरान दिखने वाले लक्षण: (Symptoms seen during fever in hindi)

शरीर का तापमान बढ़ना ही बुखार का सबसे मुख्य लक्षण है। और यह अन्य बीमारियों को भी उत्पन्न करता है। हालांकि इसके कई और लक्षण भी हैं। जो आपको बुखार के दौरान महसूस होंगे। जैसे कि-

  • शरीर कांपना
  • ठंड लगना
  • बदन दर्द होना
  • सिर में दर्द होना
  • पसीने आना
  • खांसी होना
  • नाक बहना
  • कम भूख लगना
  • शरीर में पानी की कमी होना
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • दर्द सहन करने की क्षमता कम हो जाना
  • ऊर्जा में कमी होना (कमजोरी महसूस होना)
  • उनींदापन
  • ध्यान केंद्रित न कर पाना
  • बुरे सपने आना
  • दौरे पड़ना

ये भी पढ़ें- खून बढ़ाने के लिए करें इन 10 पदार्थों का सेवन 

क्या है बुखार आने के संभव कारण: (what are the possible causes of fever)

  • वायरस – जैसे सर्दी या ऊपरी श्वास नलिका (trachea) में संक्रमण होना।
  • बैक्टीरिया – जैसे टॉन्सिलिटिस, निमोनिया या पेशाब संबंधी समस्या के संक्रमण।
  • कुछ क्रोनिक बीमारियां – जैसे रुमेटाइड गठिया और अल्सरेटिव कोलाइटिस, जो बुखार का कारण बन सकते है। यह दो सप्ताह से अधिक समय तक रहता है।
  • कुछ ट्रॉपिकल डिजीज – इसमें आपको मलेरिया और टाइफाइड भी हो सकते हैं।
  • ड्रग्स – कुछ लोग विशेष दवाओं के साइड इफेक्ट बचने के लिए भी से बुखार से ग्रसित हो सकते हैं।

क्या होते हैं बुखार आने के संभव कारण?: (What are the possible causes of fever?)

  • जुकाम, फ्लू, निमोनिया व अन्य प्रकार के संक्रमण
  • कुछ प्रकार के टीकाकरण जैसे डिप्थीरिया, टेटनस व कोविड-19
  • बच्चों के दांत आना
  • सूजन व लालिमा से संबंधित रोग जैसे रूमेटाइड अर्थराइटिस व क्रोन रोग
  • रक्त के थक्के जमना
  • गंभीर रूप से सनबर्न (त्वचा धूप से जलना) हो जाना
  • फेफड़ों से संबंधित रोग होना
  • कुछ प्रकार के कैंसर जैसे हॉज्किंग डिजीज
  • लू लगना
  • शरीर में पानी की कमी होना
  • नशीले पदार्थ लेना (या उन्हें छोड़ने के बाद होने वाली बेचैनी के साथ भी बुखार हो सकता है

ये भी पढ़ें- प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए खाएँ ये 9 पदार्थ

बुखार में क्या खाना चाहिए: (what to eat in fever in hindi)

  • हरी पत्तेदार सब्जियों का सूप

बुखार होने पर कुछ खाने का मन नहीं करता है। लेकिन अगर हरी पत्तीदार सब्जियों का सूप बनाकर पीया जाए तो यह काफी फायदेमंद होता है। इसमें मसाला मिलाने से इसका टेस्ट और अच्छा हो जाता है। हरी पत्तीदार सब्जियों में डाइट्री फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। माना जाता है कि सब्जियों के सूप से वायरल फीवर खत्म भी हो सकते हैं। 

  • फलों का सेवन 

बुखार में कुछ लोग मानते हैं कि फलों से परहेज करना चाहिए। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ऐसा बिलकुल नहीं है। दरसल जब भी बुखारा आता है तो इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।  उस डौआरण फलों को खाने से भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिल जाता है। जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। और जल्दी आराम भी मिल जाता है। आपको फलों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। 

  • कुईनवा दलिया 

बुखार के दौरान कभी कभी कुछ चटपटा खाने की इच्छा होती है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि जो भी हम खाएँ वो हेल्थी हो। ताकि वो हमें बुखार के दौरान भूख मिटाने के साथ साथ पोषण भी प्रदान करे। कुईनवा दलिया का सेवन हेल्थी और स्वादिष्ट दोनों होता है। इसीलिए इसका सेवन बुखार में लाभदायक माना जाता है। 

  • नारियल पानी 

नारियल पानी से शरीर को हाइट्रेड रखता है। इसे पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा बढ़ती है। नारियल पानी सेहत के लिए हेल्थी और फायदेमंद होता है। बुखार होने पर इसका सेवन गुड़कारी माना जाता है। आप नारियल पानी का सेवन रोज़ाना भी कर सकते हैं। ये आपकी सेहत को बनाए रखने में आपकी सहायता करेगा। 

  • प्रोटीन युक्त चीजें खाएँ

बुखार के दौरान प्रोटीन युक्त चीजें आपको फायदा करती है। ये आपको ऊर्जा प्रदान करती हैं। ऐसे पदार्थों में अन्य पोषण तत्व भी मौजूद होते हैं। जो बुखार दूर करने में सहायक होते हैं। आप प्रोटीन के लिए प्रोटीन बार का भी सेवन कर सकते हैं। ये आपको स्वाद और ताकत दोनों प्रदान करता है। 

  • बीजों का सेवन 

कई लोगों को इस बात का अंदाजा नही होता कि बुखार के दौरान बीजों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। दरसल कद्दू के बीज, चिया के बीज, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज आदि बीज जिंक से भरपूर होते हैं। जो शरीर को फ्लू के लक्षणों से लड़ने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। जिंक हमारे शरीर की टी-सैल फंगशन को बढ़ावा देता है। जो इम्यून सिस्टम को हेल्थी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

ये भी पढ़ें- कद्दू के बीज के फायदे 

  • बादाम का सेवन 

याददाश्त बढ़ाने वाले गुणों के लिए खाए जाने वाला बादाम आपके लिए बेहद गुड़कारी होता है। ये आपके शरीर को विभिन्न समस्याओं से बचाने में बहुत मदद करता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं। आप बादाम को अपने दूध या सलाद में शामिल करना भी शुरू कर सकते हैं। ये आपको कई लाभ प्रदान करेगा। 

निष्कर्ष: (Conclusion)

बुखार आना एक आम बात हो सकती है। लेकिन  इसका बार बार आना या आकर लंबे समय तक रहना, ये चिंता का विषय है। जिसका एक कारण हो सकता है आपकी कमज़ोर इम्यूनिटी। जब शरीर के अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। तो अक्सर शरीर बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाता है। अब इम्यूनिटी को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी है अच्छा खाना पीना ; यानि हेल्थी आहार का सेवन और नियमित व्यायाम। 

हेल्थी आहार का सेवन ओर नियमित व्यायाम आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी मज़बूत बनाता है। इसीलिए आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप उन पदार्थों का सेवन जरूर करें जो आपके शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करें। साथ ही जितना हो सके जंक फूड से दूरी बनाएँ। इससे आपके शरीर पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। 

हालांकि बुखार में आप ऊपर दिए गए पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। ये आपके लिए सुरक्षित हैं। साथ ही बुखार को ठीक करने और शरीर में ताकत पहुंचाने में भी ये लाभदायक हैं। आप ड्राइ फ्रूट्स, बीज, दलिया एवं प्रोटीन युक्त पदार्थों के लिए Healthy Master को एक बार जरूर आज़माएँ। 

FAQ'S