Hindi

डेंगू बुखार में खाएँ ये पदार्थ, लक्षण, उपाय ”, जानें विस्तार से: (What to eat in dengue fever, know in detail)

by Bsocial Consultant on Aug 08, 2023

डेंगू में क्या खाना चाहिए, what to eat in dengue, know in detail

What is dengue fever in hindi?: बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। खासकर बरसात एवं मॉनसून के महीने में डेंगू और मलेरिया होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इन दिनों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते है। (डेंगू में क्या खाना चाहिए) डेंगू मच्छर एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू फीवर में मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स काउंट काफी कम हो जाता है। इसके साथ-साथ मरीजों को तेज बुखार, स्किन पर दानें, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द की शिकायत बनी रहती है। 

कैसे आता है आपको डेंगू बुखार?: (How do you get dengue fever in hindi?)

संक्रमित व्यक्ति के आसपास रहने से डेंगू बुखार नहीं होता; इसकी मुख्य वजह है, मच्छर का काटना जिससे डेंगू बुखार फैलता है। जब डेंगू का संक्रमण फैलाने वाले मच्छर किसी अन्य व्यक्ति को काटते है। तो वायरस उस व्यक्ति के खून में पहुँच जाता है। और डेंगू फैलाने वाले किटाणु का कारण बनता है।

डेंगू बुखार से ठीक होने के बाद आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहिए। क्यूंकि इसके मजबूत होने से आप दोबारा डेंगू होने के खतरे से बच सकते हैं। लेकिन डेंगू बुखार के तीन प्रकार ऐसे भी हैं जो मजबूत इम्यूनिटी होने के बावजूद आपके हो सकते हैं। यानि इनसे आप भविष्य में इन तीनों मे से किसी एक से जरूर ग्रसित होंगे। साथ ही अगर आपको दूसरी, तीसरी या चौथी बार डेंगू बुखार होता है तो गंभीर डेंगू बुखार होने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए इसे हल्के में बिलकुल न लें। 

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं

डेंगू बुखार कितने प्रकार का होता है?:(How many types of dengue fever are there in hindi?)

साधारण डेंगू बुखार (Normal Dengue Fever)

इसके लक्षण- (symptoms in hindi)

  • ठंड लगना
  • तेज बुखार आना (High Fever) 
  • सिरदर्द
  • गले में दर्द हाेना
  • स्किन पर रैशेज हाेना (Rashes on Skin)
  • मांसपेशियाें में दर्द हाेना (Muscles Pain)
  • जाेड़ाें में दर्द हाेना (Joints Pain)
  • भूख न लगना
  • मुंह का स्वाद खराब हाेना
  • उल्टी और जी मितलाना
  • आंखाें में दर्द हाेना (Eye Pain)

ये भी पढ़ें- हेल्थी फायबर फूड की लिस्ट 

डेंगू हैमरेजिक बुखार (Dengue Hemorrhagic Fever)

डेंगू हैमरेजिक बुखार भी डेंगू बुखार का एक रूप है। Dengue Hemorrhagic बुखार में व्यक्ति काे सामान्य डेंगू बुखार के लक्षण भी देखने काे मिल सकते हैं। साथ ही इस डेंगू बुखार के अन्य लक्षण भी हाेते हैं, जाे मरीज में देखने काे मिलते हैं। इसे डीएचएफ (DHF) भी कहा जाता है। इस बुखार में व्यक्ति के अंदर या बाहर खून बहना शुरू हाे जाता है।जाे मरीज के लिए खतरनाक हाे सकता है। डेंगू में रक्त धमनियाें में खून के बहाव के कारण ही इसे हैमरेजिक बुखार कहा जाता है। डेंगू हैमरेजिक बुखार का पता लगाने के लिए टेस्टिंग करना बेहद ज़रूरी है। 

इसके लक्षण:(symptoms in hindi)

  • नाक से खून आना
  • मसूढ़ाें से खून निकलना
  • उल्टी में खून निकलना
  • शौच में खून निकलना
  • स्किन पर निशान हाेना

डेंगू शॉक सिंड्राेम (Dengue Shock Syndrome)

डेंगू शॉक सिंड्राेम बुखार का वो रूप है। जिसमें व्यक्ति काे डेंगू के लक्षणाें के साथ ही शॉक की अवस्था जैसे भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। यह डेंगू का ही एक बढ़ा हुआ रूप हाेता है, जिसमें डेंगू बुखार दूसरी या तीसरी स्टेज पर हाेता है। इस स्थिति में बुखार कई दिनाें तक शरीर में रहता है, साथ ही शरीर में तेज़ दर्द भी हाेता है। इसे डीएसएस (DSS) कहा जाता है। इसमें व्यक्ति काे सामान्य डेंगू बुखार के अलावा कई अन्य लक्षण भी देखने काे मिलते हैं। 

इसके लक्षण हैं- (symptoms in hindi)

  • ठंड लगना और तेज बुखार हाेना 
  • बेचैनी हाेना
  • बेहाेश हाेना
  • हृदय गति कभी तेज कभी धीरे हाेना
  • ब्लड प्रेशर कम हाे जाना
  • बदन दर्द हाेना
  • हाेंठ नीले पड़ना
  • स्किन रैशेज
  • तंत्रिका तंत्र का खराब हाेना

डेंगू से कैसे करें बचाव: (How to prevent from dengue in hindi)

  • डेंगू से बचाव के लिए घर में साफ-सफाई रखें। कूलर, टंकी काे समय-समय पर साफ करते रहें। 
  • घर के किसी भी काेने और गमलाें में पानी जमा न हाेने दें। 
  • डेंगू से बचने के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनें।
  • दिनभर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न हाेने दें। अपनी डाइट में पी पदार्थ काे अधिक शामिल करें।
  • फास्ट फूड, जंक फूड आदि से दूरी बनाकर रखें। पाेषक तत्वाें से भरपूर डाइट लें। अच्छी नींद लें और जितना हो स्ट्रेस फ्री रहें।

डेंगू में क्या खाना चाहिए: (what to eat in dengue in hindi)

  • नारियल पानी जरूर पियें 
  • नारियल पानी का सेवन हमारे शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है। इसे पीने से शरीर को विभिन्न प्रकार के फायदे होते हैं। साथ ही अगर इसे बुखार में भी पी सकते हैं। माना जाता है कि नारियल पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इम्यूनिटी मजबूत होटी है और इसमे मौजूद ज़रूरी पोषण शरीर को फायदे प्रदान करते हैं। नारियल पानी को आप नियमित रूप से अपनी जीवनशैली में भी शामिल कर सकते हैं। 

  • फलों का अधिक सेवन 
  • यदि आपको बुखार है तो ज़ाहिर है आप रेगुलर खाना जैसे रोटी सब्जी का सेवन नहीं कर पाते हैं। चूंकि बुखार में शरीर कमज़ोर होता है तो उस दौरान वो इस रेगुलर खाने को नहीं पचा पाता। इसीलिए इस दौरान आप केले, सेब, अनार, खट्टे फल और अमरूद जैसे ताजे फल लेना शुरू कर दें। क्योंकि ये तेज बुखार के दौरान खोए हुए विटामिन की पूर्ति में आपकी मदद करते हैं। फल ऊर्जा से भी भरपूर होते हैं जो इस संक्रमण के कारण होने वाली थकान से निपटने में बेहद सहायक होते है। इनका सेवन ताजे जूस के रूप में भी किया जा सकता है। 

  • पपीता के पत्ते का सेवन 
  • पपीता के पत्ते में पेपेन और चिमोपेपेन एंजाइम पाए जाते हैं। जो डाइजेशन को सही करते हैं और गैस-बदहजमी आदि से बचाते हैं। लेकिन आपको बात दें कि डेंगू के बुखार में पपीता के पत्ते का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर के मुताबिक 30 एमएल पपीते के जूस से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ जाते हैं। इसीलिए डेंगू बुखार होने पर इसका सेवन जरूर करें। इससे आपको जल्दी ही फर्क देखने को मिलेगा। 

  • अनार का सेवन अधिक करें 
  • फलों का सेवन शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है। लेकिन फलों में से भी अनार का सेवन करना आपको कई लाभ प्रदान कर सकता है। इससे आपके शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ती है। अनार में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। अनार डिप्रेशन और थकान को भी मिटाता है। अनार में प्रचूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम भी करता है। 

    ये भी पढ़ें- खून बढ़ाने के लिए करें इन 10 पदार्थों का सेवन 

  • कुईनवा दलिया 
  • बुखार के दौरान कभी कभी कुछ चटपटा खाने की इच्छा होती है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि जो भी हम खाएँ वो हेल्थी हो। ताकि वो हमें बुखार के दौरान भूख मिटाने के साथ साथ पोषण भी प्रदान करे। कुईनवा दलिया का सेवन हेल्थी और स्वादिष्ट दोनों होता है। इसीलिए इसका सेवन बुखार में लाभदायक माना जाता है। 

    ये भी पढ़ें- कुईनवा दलिया खाने के फायदे

  • प्रोटीन युक्त चीजें खाएँ
  • बुखार के दौरान प्रोटीन युक्त चीजें आपको फायदा करती है। ये आपको ऊर्जा प्रदान करती हैं। ऐसे पदार्थों में अन्य पोषण तत्व भी मौजूद होते हैं। जो बुखार दूर करने में सहायक होते हैं। आप प्रोटीन के लिए प्रोटीन बार का भी सेवन कर सकते हैं। ये आपको स्वाद और ताकत दोनों प्रदान करता है। 

  • बीजों का सेवन 
  • कई लोगों को इस बात का अंदाजा नही होता कि बुखार के दौरान बीजों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। दरसल कद्दू के बीज, चिया के बीज, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज आदि बीज जिंक से भरपूर होते हैं। जो शरीर को फ्लू के लक्षणों से लड़ने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। जिंक हमारे शरीर की टी-सैल फंगशन को बढ़ावा देता है। जो इम्यून सिस्टम को हेल्थी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

    ये भी पढ़ें- कद्दू के बीज के फायदे 

  • बादाम का सेवन 
  • याददाश्त बढ़ाने वाले गुणों के लिए खाए जाने वाला बादाम आपके लिए बेहद गुड़कारी होता है। ये आपके शरीर को विभिन्न समस्याओं से बचाने में बहुत मदद करता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं। आप बादाम को अपने दूध या सलाद में शामिल करना भी शुरू कर सकते हैं। ये आपको कई लाभ प्रदान करेगा। 

    ये भी पढ़ें- बादाम खाने के फायदे 

    निष्कर्ष: (Conclusion)

    बुखार आना एक आम बात हो सकती है। लेकिन  इसका बार बार आना या आकर लंबे समय तक रहना, ये चिंता का विषय है। ये संकेत डेंगू बुखार के भी हो सकते हैं। जिसका एक कारण हो सकता है आपकी कमज़ोर इम्यूनिटी। जब शरीर के अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। तो अक्सर शरीर संक्रमण की चपेट में आसानी से आ जाता है। अब इम्यूनिटी को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी है अच्छा खाना पीना ; यानि हेल्थी आहार का सेवन और नियमित व्यायाम। 

    हेल्थी आहार का सेवन ओर नियमित व्यायाम आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी मज़बूत बनाता है। इसीलिए आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप उन पदार्थों का सेवन जरूर करें, जो आपके शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करें। इससे आप जल्दी ही डेंगू या बुखार के किसी भी अन्य रूप की चपेट में नही आएंगे। 

    हालांकि डेंगू बुखार में आप ऊपर दिए गए पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। ये आपके लिए सुरक्षित हैं। चूंकि डेंगू बुखार एक गंभीर समस्या का रूप भी ले सकता है। इसीलिए ज़रूरी है इसका इलाज समय रहते होना और इसे नजरंदाज़ न करना। साथ ही बुखार को ठीक करने और शरीर में ताकत पहुंचाने में भी ये पदार्थ लाभदायक  हैं। आप ड्राइ फ्रूट्स, बीज, दलिया एवं प्रोटीन युक्त पदार्थों के लिए Healthy Master को एक बार जरूर आज़माएँ। भरपूर पोषण और उच्च क्वालिटी के लिए इनके उत्पाद सर्वोत्तम हैं और खाने में भी सुरक्षित हैं। 

    FAQ'S