Hindi

Dry Fruits For Weight Loss: वजन घटाने में कैसे मदद करते हैं सूखे मेवे

by Vipin K on Jan 17, 2024

Dry Fruits For Weight Loss

Dry Fruits For Weight Loss: वजन घटाने में कैसे मदद करते हैं सूखे मेवे

आजकल लोगो में वज़न घटाने को लेकर जागरूकता बढ़ गयी है | वज़न कम करना शारीरिक स्वास्थय को कई तरह से बेहतर बनाता है | इससे आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही साथ ये आपका रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है। वज़न कम करने में हमारे आहार का महत्वपूर्ण स्थान होता है|  एक स्वस्थ और संतुलित आहार में सूखे मेवे एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, जो वजन कम करने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इस लेख में, हम सूखे मेवों के लाभ और इन्हें वजन कम करने के साथ कैसे जोड़ा जा सकता है, उस पर चर्चा करेंगे।

  1. अलसी बीज :

वज़न घटाने में कैसे मदद करते हैं सूखे मेवे

अलसी बीज में  मौजूद विटामिन, मिनरल्स, और आंतरजालीय तत्व वजन कम करने में सहायक हो सकते हैं। ये बीज न सिर्फ पेट को भरने में मदद करते बल्कि वसा की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।

  1. अखरोट :

वज़न घटाने में कैसे मदद करते हैं सूखे मेवे

अखरोट में अच्छे प्रकार के वसा, प्रोटीन, और आर्गिनाइन होता है,  ये तत्त्व हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इन्हे नियमित रूप से खाने से स्वस्थ्य अच्छा और वज़न काम होता है |

  1. किशमिश :

वज़न घटाने में कैसे मदद करते हैं सूखे मेवे

किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, और विटामिन सी पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं | इस तरह ये वज़न काम करने में सहायक होता हैं | 

  1. बादाम :

वज़न घटाने में कैसे मदद करते हैं सूखे मेवे

बादाम में आच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन ई होता है, इसके सेवन से भूख काम लगती है और वज़न घटाना आसान होता है | 10 बादाम में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन होता है |

  1. छुआरा :

Dry Fruits for Weight Loss

छुआरा चीनी का एक प्राकृतिक विकल्प है जोकि शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है |  यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ हाई ब्लड प्रेशर को भी काम करता है | 

  1. अंजीर :

वज़न घटाने में कैसे मदद करते हैं सूखे मेवे

अंजीर में बहुत सा फाइबर और विटामिन्स होते हैं | रिसर्च के मुताबिक़ फाइबर के सेवन से शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे वज़न काम करना आसान हो जाता है| अंजीर पेट को संतुलित रखने में भी मदद करता है| 

वज़न घटाने में सूखे मेवों का सेवन कई तरीको से किया जा सकता है | आइये इनमे से कुछ तरीको के बारे में जानते हैं : 

  •  बनाए हेल्थी प्रोटीन ड्रिंक : सूखे मेवों को 1 कप दूध के साथ मिक्सर में पीस लें. ये एक सर्वश्रेष्ठ प्रोटीन ड्रिंक बन जाती है जिसका आप ब्रेकफास्ट में या व्यायाम के बाद सेवन कर सकते हैं |
  • ओट्स के साथ : ओट्स वज़न काम करने के लिए एक बहुत प्रभावी सामग्री है | आप अपने रोज़ाना के साधारण से ओट्स में सूखे मेवे मिला के उसमे जान दाल सकते हैं | इससे इनका स्वाद और पोषण मूल्य कई गुणा बढ़ जाता है | 
  • सूखे मेवे की बर्फी : कई तरह के सूखे मेवे जैसे काजू, खजूर, व बादाम को मिला कर पीस ले और गुड़ में रोस्ट करके अत्यधिक स्वादिष्ट बर्फी बना ले । ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ साथ पाचन क्रिया को भी मज़बूत करता है| 

इन Dry Fruits (सूखे मेवों) को सेवन करते समय सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप इन्हें संतुलित रूप से खा रहे हैं। यदि आप किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं, तो पहले अपने चिकित्सक से सलाह लेना अच्छा होगा।

संक्षेप में देखें तो आप इन सूखे मेवों को अपने दैनिक आहार में शामिल करके या फिर इनका नियमित सेवन करके अपने वजन कम करने का प्रयास कर सकते हैं और साथ ही स्वस्थ जीवनशैली का आनंद उठा सकते हैं। यह सही मात्रा में खाने पर निर्भर करता है और अन्य स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम के साथ मिलकर यह आपको आपके लक्ष्यों की दिशा में मदद कर सकता है। आप Healthy Master के ड्राइ फ्रूट्स की विभिन्न वराईटी जरूर आज़माएँ। 

FAQ'S