Hindi

प्रेग्नन्सी में थकान के लिए रामबाण है अंजीर, जानें इसे विस्तार से: (Fig is a panacea for fatigue in pregnancy, know it in detail)

by Bsocial Consultant on Jul 03, 2023

pregnancy me anjeer khane ke fayde

(प्रेग्नन्सी के वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि हम हैल्थी आहार का सेवन करें ताकि गर्भ में मौजूद बच्चा स्वस्थ विकसित हो। इस दौरान चक्कर और थकान जैसी समस्या होना आम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंजीर का सेवन आपको इस समस्या से राहत दिल सकता है। जी हाँ, आइए जानते हैं कैसे)

प्रेग्नन्सी के दौरान महिलाओं को अपने आहार का विशेष ध्यान रखना होता है। कारण है माँ से जुड़ी बच्चे की सेहत। इसलिए इस दौरान स्वस्थ एवं पोषण भरे आहार खाने की सलाह दी जाती है। प्रेग्नन्सी में महिलाओं के हॉर्मोन्स में भी बदलाव होता है। जैसे कि चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना। वैसे तो ये समस्या होना एक आम बात है। लेकिन डॉक्टर और एक्स्पर्ट्स का मानना है कि आपको प्रेग्नन्सी के दौरान शरीर के साथ कोई लापरवाही नही करनी चाहिए। इसलिए चक्कर एवं थकान जैसी समस्या अगर आपको महसूस होती है तो इसे आप नजरंदाज न करें। और अपने आहार में ड्राइ फ्रूट्स को शामिल करें। जैसे की अंजीर। अंजीर का सेवन वैसे तो सभी लोग पेट की समस्या के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंजीर का सेवन प्रेग्नन्सी में होने वाली थकान और चक्कर जैसी समस्याओं का बेहतरीन इलाज है। अंजीर के अंदर भरपूर मात्रा में पानी, ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ज प्रेग्नन्सी में कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है।  जी हाँ, प्रेग्नन्सी में अंजीर का सेवन आपको कई फायदे दे सकता है। तो आइए आपको बताते हैं प्रेग्नन्सी में अंजीर खाने के फायदे के बारे में। (pregnancy me anjeer khane ke fayde)

प्रेग्नन्सी में अंजीर के सेवन के फायदे: (Benefits of eating figs during pregnancy)

  • हीमोग्लोबीन की मात्रा को बढ़ाता है- (Increases the amount of hemoglobin)

  • शरीर में खून की कमी हो जाने से एनीमिया की समस्या होती है । अगर यह समस्या गर्भवती महिलाओं को हो जाए तो मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा बढ़ सकता है। चूंकि यह कमी आयरन की कमी के कारण होती है। तो ऐसे में गर्भवती महिलाओं की डाइट में भरपूर आयरन होना चाहिए। अंजीर के अंदर विटामिन सी पाया जाता है, जिसके सेवन से शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं एनीमिया की समस्या को अंजीर के सेवन से दूर कर सकती हैं। 

  • हड्डियों के लिए असरदार: (Effective for bones)

  • हड्डी से संबंधित रोगों को दूर करने में अंजीर आपकी बेहद कर सकता है। बता दें कि गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम की भरपूर मात्रा अंजीर के सेवन से प्राप्त की जा सकती है। खासकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या गर्भावस्था में फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ा सकती हैं। जिसमें अंजीर के सेवन से आपको इस समस्या से राहत मिलेगी। 

  • कब्ज की समस्या में राहत: (Gives relief in constipation problem)

  • कब्ज की समस्या वैसे तो एक आम समस्या है। खासकर गर्भावस्था के दौरान बदलते हार्मोंस के कारण बढ़ता वजन और मूड स्विंग्स और कब्ज की समस्या होने की संभावना रहती है। आपको बता दें कि अंजीर के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यानि इस अवस्था में इसका सेवन कब्ज की समस्या से आपको राहत दिलाने में मदद करेगा। 

    • भ्रूण का विकास करता है: (Helps in development of Embryo)

    अंजीर के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो भ्रूण के विकास में काफी मददगार है। इसीलिए गर्भवती महिलाएँ बच्चे के विकास के लिए अंजीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। एक शोध के मुताबिक भ्रूण का विकास जितना बेहतर होगा। उतना ही स्वस्थ बच्चा पैदा होगा। 


    जिस तरीके से अंजीर के सेवन के विभिन्न फायदे हैं ठीक उसी तरीके से इसके अधिक मात्रा में सेवन प्रेग्नन्सी में आपको कष्ट भी दे सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके अधिक सेवन से होने वाली समस्याओं से-

    • गर्भवती महिलाएं अंजीर के अत्यधिक सेवन से माइग्रेन की समस्या का सामना कर सकती हैं।
    • गर्भवती महिलाएं अगर अंजीर का सेवन ज्यादा करती हैं तो अंजीर के अंदर पाए जाने वाले पोटेशियम से उन्हें हाइपरकलेमिया की समस्या हो सकती है।
    • बता दें कि अंजीर के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिस कारण  इसके अधिक सेवन से दस्त की समस्या के साथ-साथ पेट फूलने की समस्या, पेट में दर्द, पेट में ऐंठन आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    अंजीर को स्टोर कैसे करें-

    • ताजा अंजीर जून से अक्टूबर तक ही उपलब्ध होते हैं। यानि ताजा अंजीर को उनकी चिकनी और सदा परत  से पहचाना जा सकता है। 
    • थोड़ा सा खट्टा या दुर्गंधयुक्त अंजीर जल्दी सड़ जाता है। एक पूरी तरह से पका हुआ अंजीर पूर्ण रूप से खिला हुआ दिखाई देगा। अंजीर का ऊपरी हिस्सा हल्के से हरे रंग के साथ शुरू होकर गहरे भूरे रंग के साथ समाप्त होता है।
    • अंजीर की ताजगी बरकरार रखने के लिए इन्हें फ्रिज की सबसे ठंडी जगह पर रखें।
    • अगर इसे फ्रिज के अंदर रख रहे हैं तो इसे बंद कंटेनर में रखने के बजाय खुले कंटेनर में रखें।
    • याद रहे कि फ्रिज में रखे अंजीर सिर्फ 6-7 दिनों तक ही ताजे बने रह सकते हैं, इसलिए उसी के अनुसार ही इनका सेवन करें।
    • आप इन्हें खुद घर पर भी सुखा सकते हैं या सूखे अंजीर सीधे बाजार से मंगवा सकते हैं। सूखे अंजीर हवा बंद डब्बे में बिना सड़े साल भर ताजा और खाने योग्य बने रह सकते हैं।

    निष्कर्ष: (Conclusion)

    अंजीर का सेवन सिर्फ पेट संबंधी समस्याओं के लिए उपयोग नही किया जाता। बल्कि ये प्रेग्नन्सी में बेहद लाभदायक होता है। अंजीर का सेवन प्रेग्नन्ट महिला को कई विभिन्न पोषण प्रदान करता है।  जो उसके और बच्चे के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माना जाता है कि जितना पोषण युक्त आहार का आप सेवन करेंगे उतना ही हष्ट - पुष्ट और स्वस्थ बच्चा पैदा होगा। इसलिए इस दौरान आहार पर विशेष ध्यान दिया जाता है। और डॉक्टर भी प्रेग्नन्ट महिलाओं को नियमित अंजीर के सेवन की सलाह देते हैं। एक शोष के मुताबिक ये बच्चे के बेहतर विकास में बेहद सहायता करता है। इसीलिए इसका सेवन गर्भवस्था में औषधि माना जाता है। इसीलिए  अगर आप अभी तक इसका सेवन नही कर रहे थे , तो आज से ही इसका नियमित सेवन शुरू कर दें । ये आपको विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करेगा । साथ ही ये आपकी अन्य समस्या जैसे पेट की समस्या , हॉर्मोन्स का बदलना, चिड़चिड़ाहट , चक्कर आना , थकान महसूस होना आदि। इन सभी के लिए अंजीर का सेवन एक बेहतरीन विकल्प है। बाज़ार में आपको कई प्रकार के अंजीर मिल जाएंगे लेकिन ज्यादातर ये अंजीर ताज़े नहीं होते। इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि आप Healthy Master के अंजीर को आज़माएँ। इनके अंजीर ताज़ी होते हैं। एवं इनके अंजीर में भरपूर मात्रा में पोषण मौजूद होता है। साथ ही इनके पास इसकी कई वराइटी भी उपलब्ध है। सभी अंजीर की वराइटी  में आपको एक जैसे पोषण प्राप्त होंगे इसलिए आप इसकी अन्य वराइटी भी प्रयोग कर सकते हैं।

    FAQ'S