Hindi

Gluten free food items list: (गेहूं में मौजूद होता है ग्लूटेन इसीलिए इन 5 ग्लूटेन फ्री आटे का करें सेवन , जानें इनकी पूरी लिस्ट)

by internal bsocial on Jul 02, 2023

gluten food list in hindi, ग्लूटेन फ्री फ़ूड लिस्ट इन हिंदी

(ज्यादातर सभी के घरों में गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है की गेहूं के अंदर ऐसे पदार्थ मौजूद होते हैं जिससे हमें सिलिएक बीमारी भी हो सकती है । जी हाँ गेहूं का आटा हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है क्यूंकि ये ग्लूटेन फ्री नही होता। अब  क्या हैं  ग्लूटेन फ्री पदार्थ और सिलिएक बीमारी क्या होती है ,आइए जानते है इनके बारे मैं विस्तार से) (Gluten free food list)

हम सभी लोग बचपन से गेहूं के आटे की रोटी का सेवन करते आ रहें हैं। लेकिन कई लोग ये नहीं जानते कि गेहू ग्लूटेन युक्त पदार्थ होता है। इसकी रोटी के सेवन से आपको सिलिएक की बीमारी हो सकती है। सीलिएक रोग एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है जो ग्लूटेन के सेवन से होता है। सीलिएक स्प्रू, नॉनट्रॉपिकल स्प्रू और ग्लूटेन-सेंसिटिव एंटरोपैथी इस स्थिति के अन्य नाम हैं। जब सीलिएक रोग से पीड़ित कोई व्यक्ति ग्लूटेन का सेवन करता है, तो उसका शरीर प्रोटीन के प्रति बुरी तरह से प्रतिक्रिया (reaction) करता है, जिससे उनके विली को नुकसान होता है।  जब विली क्षतिग्रस्त (जो छोत आंतों की दीवालों पर मौजूद होते हैं) हो जाते हैं। तो छोटी आंत पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाती है।  और भोजन को भी ठीक से पचने नहीं देता । इसलिए ये कुपोषण, हड्डियों की डेन्सिटी में कमी, गर्भपात, बांझपन, तंत्रिका संबंधी समस्याओं या कुछ कैंसर का कारण बन सकता है। यदि सीलिएक रोग कम से कम एक साल तक लस मुक्त रहने के बाद भी सुधार नहीं करता है।  तो इसे  रिफ्रैक्टरी और अनरेन्सपॉनसिव  (refractory or unresponsive) सीलिएक रोग कहा जाता है। सीलिएक रोग के अधिकांश रोगी अपनी स्थिति से अनजान ही होते हैं। शोध  के अनुसार, इस बीमारी से पीड़ित 20% से कम लोग ही होते जो इस वक्त रहते पहचान पाते है। सीलिएक रोग gluten intolerance or gluten sensitivity (लस असहिष्णुता या लस संवेदनशीलता) के जैसा नहीं है। ग्लूटेन इनटोलरैंस वाले लोग कुछ जाने माने लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं और ग्लूटेन की बीमारी से बचने का विकल्प चुन सकते हैं।

अब सवाल ये उठता है कि अगर गेहूं के अंदर ग्लूटेन मौजूद होता है । तो फिर हमें किस आटे का सेवन करना चाहिए। या आप में से कई लोगों का ये सवाल होगा कि ऐसा कौन सा आटा है जो ग्लूटेन फ्री होता है। जिनका सेवन हमें करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

ग्लूटेन फ्री फूड लिस्ट: (Gluten free food list in hindi)

मकई या मक्का

मक्का जिसे अंग्रेजी में कॉर्न कहते हैं। मक्का एक ग्लूटेन फ्री फूड है। इसका सेवन सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। मकई का आटा बाजार में आसानी से मिल जाता है। सर्दियों के मौसम में खासतौर पर मक्के के आटे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। मक्के में पर्याप्त मात्रा में zeaxanthin and lutein ( जियाजैंथिन और ल्यूटिन ) पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। 


क्विनोआ (Quinoa dalia)

क्विनोआ को सबसे हेल्दी ग्लूटेन फ्री अनाज कहा जाता है। क्विनोआ में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। क्विनोआ एमिनो एसिड का भी अच्छा सोर्स माना जाता है।  क्विनोआ का दलिया भी होता है जिसका सेवन लोग वज़न कम करने के लिए करते हैं। साथ ही स्वाद एवं क्रैविंग के लिए भी इसका सेवन किया जाता है। ये पोषक तत्व युक्त होता और शरीर को बेहद लाभ प्रदान करता है। 

इन पदार्थों को खाने से कूट -कूट कर मिलेगा विटामिन बी 12,जानें इनकी सूची विस्तार से

जई यानी ओट्स

ओट्स का सेवन ज्यादातर लोग अपने सुबह के नाश्ते में करते हैं। इसे इन्स्टेन्ट नाश्ते के रूप में लोग ज्यादा कहना पसन करते हैं । ओट्स यानी जई बहुत ही लोकप्रिय ग्लूटेन फ्री फूड है, जिसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है। बाजार में जई का आटा बहुत ही आसानी से मिल जाता है। 

सोया का आटा

भुने हुए सोयाबीन को पीसकर तैयार किया गया सोया का आटा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों को खास तौर पर सोया के आटे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सोया के आटे में पर्याप्त मात्रा में एंटी-न्यूट्रिशनल पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पचाने में बहुत ही आसान होते हैं। 

साबूदाना का आटा

साबूदाना जिसका सेवन व्रत में सबसे ज्यादा खीर या अन्य व्रत वाले व्यंजन के रूप में करते हैं ।असल में साबूदाना एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। साबूदाने का सेवन करने से न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि ये पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। वक्त के साथ बढ़ रही मांग को देखते हुए आज साबूदाने का आटा भी बाजार में मिलने लगा है।


ग्लूटेन फ्री आटे के सेवन के फायदे-

  • पाचन संबंधित समस्याओं में राहत: (Relief in digestive problems)

गेहूं या चावल के मुकाबले ग्लूटेन फ्री अनाज को पचाना ज्यादा आसान होता है। ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करने से पेट फूलना, गैस, कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

  • शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है: ( Provides energy to the body)

ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करने से शरीर के ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। ग्लूटेन फ्री अनाज में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता प्रदान करता है।

  • जोड़ों के दर्द में मिलती है राहत: (Relief in joint pain)

ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करने से हड्डियों और शरीर के ज्वाइंट्स के दर्द को खत्म करने में बेहद मदद मिलती है। जिन लोगों को घुटनों में दर्द, पीठ में दर्द की समस्या होती है उन्हें नियमित तौर पर ग्लूटेन फ्री अनाज का सेवन करना चाहिए। 

  • ग्लोइंग त्वचा के लिए असरदार: (Effective for glowing skin)

ग्लूटेन युक्त अनाज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ग्लूटेन फ्री अनाज का सेवन करने से चेहरे के पिंपल्स, दाग और धब्बों से राहत पाई जा सकती है। ग्लोइंग त्वचा के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

निष्कर्ष: (Conclusion)

गेहूं के आटे का प्रयोग देशभर में किया जाता है। लेकिन आपको बात दे कि इसका सेवन आपके लिए कई गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। ये ग्लूटेन युक्त पदार्थ होता है। ग्लूटेन एक तरह का हानिकारक प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर के लिए खतरनाक होता है। इससे हमें बाद में कैंसर जैसी समस्या होने की संभावना भी रहती है। माना जाता है कि ग्लूटेन युक्त पदार्थ का सेवन करने से हमारा शरीर भरपूर तरीके से पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। जिससे पेट, हड्डी, बांझ आदि समस्या होने की संभावना भी रहती है। इसलिए ये ज़रूरी है कि आप ग्लूटेन फ्री पदार्थों का सेवन करें जैसे कि साबूदाना का आटा, मकई का आटा, क्विनोआ का आटा , सोया का आटा ,जई का आटा आदि। ये सभी प्रकार के आटे आपको बाज़ार में आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही आप उन पदार्थों का सेवन भी कर सकते हैं जो ग्लूटेन फ्री होते हैं। बाज़ार में ये पदार्थ आपको आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये ग्लूटेन फ्री पदार्थ भी बाज़ार में मिलावटी उपलब्ध होते हैं।  जिससे आप इनका भरपूर लाभ नहीं ले पाते। इसके लिए हम आपको सलाह देंगे कि आप Healthy Master के ग्लूटेन फ्री पदार्थों को आज़माएँ और इनका सेवन करें। इनके सभी पदार्थ शुद्ध रूप से निर्मित होते हैं और उच्च गुडवत्ता के होते हैं। साथ ही ये इस बात का भी विशेष ध्यान रखते हैं की ग्लूटेन फ्री पदार्थों में सभी ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद हो और आपको इनके सेवन से लाभ प्रदान हो। इनके पास कई ग्लूटेन फ्री पदार्थ उपलब्ध है जिनका आप सेवन कर सकते हैं।

FAQ'S