Hindi

कैंसर से बचाव करता है छोटे से चिलगोजे का सेवन, जानें इसे कैसे: (Chilgoza khane ke fayde)

by Bsocial Consultant on Jul 03, 2023

chilgoza khane ke fayde (चिलगोजा खाने के फायदे और नुकसान)

(क्या आप जानते हैं कि बादाम, काजू की तरह चिलगोजा भी एक ड्राइ फ्रूट होता है। हालांकि इसकी जानकारी बेहद कम लोगों को होती है। लेकिन ये छोटा सा चिलगोजा शरीर के लिए बाद ही फायदेमंद होता है। जी हाँ, चिलगोजा के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर समस्या में भी राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे) (Benefits of pine nuts) 

चिलगोजा जिसे अंग्रेज़ी में  हम Pine nuts कहते हैं। इसे  ‘नियोजा’ भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘पाइनस गिरार्डियना’ है। लेकिन चिलगोजा (Chilgoza khane ke fayde) के बारे में बेहद कम लोगों को ही जानकारी है। इसीलिए लोग इसके लाभ से भी रूबरू नहीं है। चिलगोजा एक ऐसा ड्राइ फ्रूट है जिसके सेवन से आपको विभिन्न औषधीय फायदे मिलते हैं। इसका सेवन पोषण से भरपूर होता है। चिलगोजा पिनोलैनिक ऐसिड का एकमात्र प्राकृतिक स्रोत है। अगर आप 10 gm चिलगोजे का सेवन करते हैं तो आपको 0.6 mg आयरन प्राप्त होता है। एक शोष के अनुसार पता चला है कि चिलगोजा का रोज़ाना सेवन करने से आपके शरीर में पोषण की कमी नहीं होती। एवं आपका शरीर सभी ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर रहता है। चिलगोजा का सेवन सेक्शुअल फर्टिलिटी के लिए किया किया जाता है। इसके साथ ही ये हृदय की समस्या , वज़न की समस्या, कॉलेस्ट्रॉल की समस्या ,हड्डियों  की समस्या, त्वचा की समस्या आदि से भी आपको राहत दिला सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके सभी फायदे विस्तार से। 

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटमिन ई, फॉलिक ऐसिड, बी-कॉम्प्लेक्स, मैग्नेशियम, कॉपर, जिंक आदि की भरपूर मात्रा से बना चिलगोजा। जिसे हम पाइन नट्स या नियोजा भी कहते हैं। इसका नियमित सेवन  शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है जैसे-

चिलगोजा खाने के फायदे (Chilgoza benefits in Hindi)

  • कॉलेस्ट्रॉल को घटाता है: (Reduces cholesterol)

  • चिलगोजे में अनसैच्युरेटेड फैट मौजूद होता है। जो कलेस्ट्रॉल घटाने में हमारी मदद करता है। इसमें मौजूद टोकोफेरोल एक पावरफुल ऐंटिऑक्सिडेंट है, जो शरीर से बैड कलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की बीमारियों से हमारा बचाव करता है। कलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। चिलगोजे का नियमित सेवन आपको दिल से संबंधित बीमारियों से बचा सकता है।

  • प्रेग्नन्सी में भी करें इसका सेवन: (Use it even in pregnancy)

  • चिलगोजा आयरन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसलिए गर्भावस्था में इसका सेवन बहुत फायदेमंद एवं पोषण युक्त होता है। इसके सेवन से अनीमिया नहीं होता है और ये भ्रूण के स्वस्थ विकास में भी सहायतक होता है। लाइसिन एक जरूरी अमीनो ऐसिड है, जो चिलगोजे में पाया जाता है। प्रेग्नन्सी में ये ऐसिड शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसलिए डॉक्टर एवं एक्स्पर्ट्स प्रेग्नन्सी में चिलगोजे के सेवन की सलाह देते हैं।

    ये भी पड़ें- 6 महीने की प्रेग्नन्सी में क्या खाना चाहिए? 

  • शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: (Increases body's immunity)

  • चिलगोजे के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढाता जा  सकता है। चिलगोजे में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिवायरल गुण होते हैं। जिसके कारण ये शरीर में मौजूद हानिकारक केमिकल्स से हमारी रक्षा करता है। और इसमें मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट्स शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। चिलगोजे के तेल का उपयोग कई ऐंटिसेप्टिक दवाओं और ऐंटि-फंगल क्रीम में भी किया जाता है। इसलिए इसका सेवन आपके लिए किसी औषधि से कम नहीं माना जाता। 

  • सेक्शुअल फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक: (Helpful in increasing sexual fertility)

  • फैटी ऐसिड और आयरन से भरपूर चिलगोजा प्लंबे समय से ही पुरुषों की सेक्शुअल  समस्या दूर करने में सहायक रहा है। चिलगोजे का फैटी ऐसिड सेक्शुअल फर्टिलिटी को बरकरार रखने में और स्पर्म प्रॉडक्शन के साथ ही टेस्टोस्टेरॉन को बढ़ाने में मदद करता है।  जिससे आपका स्वास्थ बरकरार रहता है। इसलिए अगर आपको ऐसी समस्या है तो इसका सेवन आपके लिए रामबाण इलाज होगा। डॉक्टर भी सेक्शुअल समस्या में चिलगोजे के सेवन की सलाह देते हैं। साथ ही हम आपको ये भी सलाह देंगे की घरेलू नुस्खे के साथ साथ आप डॉक्टर को एक बार अवश्य दिखा लें। 

  • भूख बढ़ाने में असरदार: (Effective in increasing appetite)

  • चिलगोजे में विटमिन बी और विटमिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। चिलगोजा मोनोसैच्युरेटेड फैट से भरा होता है।  इसके सेवन से भूख भी बढ़ती है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है।  जिससे शरीर में हीमॉग्लोबिन बढ़ता है और भूख ज्यादा लगती है। इसलिए अगर आपको कम भूख लगने की समस्या है। तो इसका सेवन आपकी सहायता कर सकता है। 

  • मधुमेह में असरदार: (effective in diabetes)

  • मधुमेह जैसी बीमारी में खान-पान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।  लेकिन चिलगोजा का सेवन अपने पोषक तत्वों से मधुमेह की समस्या में होने वाले खतरों से आपकी सहायता कर सकता हैं। एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक पाइन नट्स के प्रयोग से सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी पाई गई। चिलगोजे में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नेशियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं । साथ ही एक अध्ययन के अनुसार यह भी पाया गया कि उपरोक्त तत्वों से मौजूद ड्राइ फ्रूट्स का सेवन अगर किया जाए तो यह डायबिटीज के खतरे को कम करने में सहायक हो सकते हैं ।

  • वज़न कम करने में इसके फायदे: (Its benefits in reducing weight)

  • चिलगोजा के सेवन से आप वज़न को भी नियंत्रित कर सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक चिलगोजा से बने हुए तेल का सेवन वजन घटाने में अहम भूमिका निभा सकता है। चूंकि, चिलगोजा में पिनोलेनिक एसिड मौजूद होता है तो यह 14 से 19 प्रतिशत फैटी एसिड को प्रदर्शित करता है। यह एसिड भूख को नियंत्रित कर वजन को कम करने में मदद करता है। एक शोध के मुताबिक भी यह कहा गया है कि रोजाना नट के सेवन जैसे चिलगोजा से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसलिए वज़न कम करने की समस्या में इसका सेवन रोज़ाना करें। 

  • याददाश्त बढ़ाने में : (to enhance memory)

  • मस्तिष्क स्के लिए चिलगोजा का सेवन कई प्रभावकारी फायदे आपको प्रदान कर सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक चिलगोजा में ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है।  जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को बेहतरीन रूप से चलाने के लिए उपयोगी माना जाता है। चिलगोजा खाने से ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स मस्तिष्क के बेहतर संचालन, याददाश्त को मजबूत बनाने का काम कर सकता है। इसीलिए इसका रोज़ाना सेवन आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में सह्यक हो सकता है  

    निष्कर्ष: (Conclusion)

    चिलगोजे के सेवन के फायदे बहुत कम लोगों को ही पता होते हैं। लेकिन ये छोटा सा  दिखने वाला चिलगोजा आपके शरीर को शानदार फायदे प्रदान करता है। इसका नियमित सेवन आपको कई गंभीर समस्याओं से बचा सकता है। हृदय की समस्या हो, वज़न कम करने की समस्या हो, कॉलेस्ट्रॉल की समस्या हो,  मधुमेह की समस्या हो, प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो या फिर हो सेक्शुअल फर्टिलिटी को बेहतर करना । चिलगोजे का रोज़ाना सेवन आपको इन सभी समस्याओं से निजात दिलाता है। एक व्यक्ति को रोज़ाना 8-10 चिलगोजे का सेवन करना चाहिए। याद रहे की इसकी अधिक मात्रा आपको कष्ट भी दे सकती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही भिगोकर खाएँ। आपको परिणाम अवश्य मिलेगा। चूंकि ज्यादा लोग चिलगोजे के बारे में नहीं जानते हैं। इसलिए ये आपको बाज़ार में आसानी से शायद न मिले। इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि आप इसके लिए Healthy Master के चिलगोजे खरीदें एवं इस्तेमाल करें। इनके चिलगोजे में भरपू पोषण और सभी गुड़ मौजूद होते हैं। साथ ही ये शुद्ध रूप से निर्मित होते हैं। और इनकी गुडवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। ताकि ये आपके शरीर को पूर्ण रूप से फायदे प्रदान करे।

    FAQ'S